Corona Virus का खौफ, जापान और दक्षिण कोरिया के लोगों के वीजा पर भारत ने लगाई रोक

Corona Virus का खौफ, जापान और दक्षिण कोरिया के लोगों के वीजा पर भारत ने लगाई रोक

अम्बुज यादव

कोरोना वायरस को लेकर इस समय पूरे विश्व में खौफ फैला हुआ है। इसका खौफ इतना है कि सभी देशों में चीन या इस वायरस से प्रभावित देशों के लोगों की जांच एयरपोर्ट पर ही हो रही है। उसके बाद अगर उन पर इस वायरस का असर नहीं दिखाई दे रहा है तो उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। वहीं अगर कोई संदिग्ध हालत में पाया जा रहा है तो उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं यह खौफ भारत में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल भारत ने जापान और दक्षिण कोरिया के लोगों को मिलने वाला वीजा अस्थाई रुप से रोक दी है। यहां लगातार बढ़ रहें मरीजों की संख्या को देखते हुए भारत ने यह कदम उठाया है।

पढ़ें- बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का खौफ, मुम्बई हवाई अड्डे पर हुई 50 हजार यात्रियों की जांच

भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं इससे पहले भारत ने जापान तट पर खड़े कोरोना वायरस से प्रभावित क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेज पर सवार 119 भारतीयों और 5 विदेशियों को बाहर निकाला था। जहाज में सवार 3,711 लोगों में से 700 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं देश के अन्य स्थानों पर 160 से अधिक लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आए हैं। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2022 हो गई।

देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए उपलब्ध वीजा ऑन अराइवल को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

उसने कहा, नियमित वीजा प्रक्रिया जारी रहेगी और उसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले भारत ने 2 फरवरी को चीन की यात्रा करने वाले नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा निलंबित कर दी थी।

इसे भी पढ़ें-

Corona Virous का खौफ, जापान में होने वाला ओलंपिक हो सकता है रद्द

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।